फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- फतेहपुर। मौरंग वाहनों के अवैध परिवहन के खेल में शामिल लोकेटरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज होने से आरोपी बचत का तलाश रहे हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिये लोकेटर हाईकोर्ट की शरण ले रहे हैं। एसटीएफ द्वारा थरियांव थाने में दर्ज कराए गए मुकदमें में नामजद आरोपी लोकेटर मुकेश तिवारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिये स्टे लिया है। कोर्ट ने दायर याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का हवाला दे याचिका कर्ता मुकेश तिवारी की गिरफ्तारी कर रोक लगा दी है। हालांकि पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। बता दें कि 11 नवंबर को एसटीएफ ने थरियांव थाने में लोकेटर मुकेश तिवारी, धीरेंद्र सिंह, विक्रम, खनिज अधिकारी, उनके गनर राजू और आरटीओ के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इन पर आरोप है कि यह मोरंग वाहनो...