सिद्धार्थ, फरवरी 13 -- सिद्धार्थनगर। सदर तहसील में कार्यरत राजस्व संग्रह अमीन सुभाष के साथ वसूली के दौरान मारपीट के मामले में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज राजस्व संग्रह अमीन संघ का गुरुवार को भी धरना जारी रहा। धरना कलक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र के नेतृत्व में चल रहा है। धरने में संघ पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि मोहाना थाना क्षेत्र के रोहूडीला गांव निवासी अनिल कुमार यादव व अखिलेश कुमार यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसे लेकर संघ में गहरा रोष है। संघ ने पूर्व में चेतावनी पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन तय समय सीमा तक गिरफ्तारी न होने पर मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। कौलेश्वर पांडेय, प्रहलाद गुप्त, राधारमण, कल्पनाथ, ध्रुव चंद्र च...