गिरडीह, फरवरी 2 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ हुए गैंगरेप मामले में अबतक नहीं हुई गिरफ्तारी के विरोध में स्थानीय आदिवासी समाज ने रविवार को हरलाडीह ओपी गेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस की विफलता पर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया। समाज ने क्षेत्र में जतरा मेला के आयोजन तथा हड़िया दारु की बिक्री पर रोक लगाने की भी मांग रखी। बतला दें कि हरलाडीह में जतरा मेला घूमने आई दो नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामला से समाज में आक्रोश व्याप्त है। दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिलने से भी समाज के लोगों में भारी नाराजगी है। घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रविवार को आदिवासी समाज का सब्र का बा...