पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- जानकीनगर। गुरुवार दोपहर गड्ढा में गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि जानकीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत जानकीनगर के वार्ड नंबर -06 निवासी मृतक राहुल कुमार पिता महादेव उर्फ ढुनमुन यादव का अपने घर के बगल में गड्ढा में पैर फिसल गया। गिरने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना जानकीनगर थाना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान ने बताया कि पीड़ित परिजनों के लिखित आवेदन पर यूडी केस जानकीनगर थाना में दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...