गढ़वा, फरवरी 20 -- गढ़वा। थाना क्षेत्र के गांगी गांव निवासी विजय चौधरी की पत्नी सुनीता देवी गिरने से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुनीता अपने घर से घर देवी मंदिर पूजा पाठ करने गई थी। उसी दौरान उसे चक्कर आने के कारण वह गिर गई। सूचना पर घायल अवस्था में उसे लाकर परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...