मथुरा, जनवरी 7 -- नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित गिरधरपुर के समीप मकानों और प्रतिष्ठानों के आगे बनाए गए 40 से अधिक रैंप और चबूतरे बुधवार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिए गए। अभियान का विरोध करने के लिए कुछ लोग सामने भी आए, लेकिन उनकी एक न चली। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा यह मार्ग प्रवर्तन दल ने पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया। बताते चलें कि मथुरा गोवर्धन मार्ग पर स्थित गिरधपुर मार्ग से करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग पर लोगों ने मकानों के आगे चबूतरे और सीढ़ियां बना ली थीं। कुछ प्रतिष्ठानों चबूतरे बनाकर नाली पाट दी थी और फुटपाथ पर पूरी तरह कब्जा लिया था। इसके चलते वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। पार्षद गुलशन और दिनेश ने भी लोगों से कई बार अतिक्रमण हटाने की अपील की थी, लेकिन लोगों ने उनकी नहीं सुनीं। बुधव...