फरीदाबाद, फरवरी 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। तिलपत के गिरदावर एन्क्लेव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। युवक के शरीर पर करीब 12 जख्म हैं। पल्ला थाना पुलिस ने बीके अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पल्ला थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, तिलपत की गिरदावर एन्क्लेव निवासी 28 वर्षीय जय सिंह बैंसला टैंपो चलाते थे। सोमवार शाम को वह अपने घर के बाहर गली में खड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक लड़की ने उन्हें बताया कि दो लड़के उन्हें छेड़ रहे हैं। इस पर उन्होंने युवकों को ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। इसी बात से गुस्सा होकर दोनों युवक वहां से देख लेने की धमकी देकर चले गए। उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.