अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ में लगातार गिरते भू-गर्भ जलस्तर को देखते हुए अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब एडीए से भवन का नक्शा पास कराने पर भवन मालिकों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए एक लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक की फिक्स्ड डिपॉजिट रिसिप्ट (एफडीआर) जमा करनी होगी। एडीए ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग को सुनिश्चित करने के लिए एफडीआर के मूल्यों में संशोधन किया है। इस कदम का उद्देश्य भू-गर्भ जल के संरक्षण को बढ़ावा देना और निर्माण के दौरान अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाना है। एडीए के अनुार अलीगढ़ के लगातार गिरते भू-जल स्तर से भविष्य में होने वाले दुष्प्रभावों और गंभीर समस्याओं के दृष्टिगत उचित समाधान के उद्देश्य से भू-जल के प्रभावी संरक्षण, प्रबन्धन एवं संबर्धन के लिए शासन एवं जि...