नैनीताल, दिसम्बर 18 -- नैनीताल। तल्लीताल के रॉक हाउस निवासी 49 वर्षीय चंदन बुधवार देर रात ठंडी सड़क क्षेत्र से पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ा और बेसुध हो गया। रातभर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह परिजनों को वह ठंडी सड़क क्षेत्र में अचेत अवस्था में मिला। उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...