श्रावस्ती, मार्च 18 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। हरदत्तन नगर गिरंट थाने के बढ़ियन पुरवा गांव निवासी कुसुमावती पत्नी परशुराम ने थाना हरदत्तनगर गिरन्ट में तहरीर देकर अपनी बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी है। तहरीर में बताया गया है कि प्रिया (22) पत्नी राजकुमार की शादी बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र में की गई थी। 18 मार्च मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने ढाई वर्षीय बेटे विशनू और छोटी बहन प्रियांशी के साथ गिरन्ट बाजार स्थित बैंक में पैसे निकालने गई थी। वहीं बैंक में भीड़ अधिक होने के कारण प्रिया अपने बेटे और बहन के साथ बाहर निकल आई। लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंची। जब प्रियांशी ने घर पर सूचना दी कि प्रिया बिना बताए कहीं चली गई है, तो परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस से प्रिया की गुमशुदगी दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.