श्रावस्ती, जनवरी 15 -- गिरंटबाजार। विकास क्षेत्र जमुनहा के ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनवाने की मांग की गई है। लोगों ने बताया कि पीएचसी में मरीजों को उचित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इस क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों में झोलाछाप डॉक्टर यहां तक मिर्जापुर चौराहा, बदला चौराहा पर चल रहे प्राइवेट अस्पतालों में एमरजेंसी सेवा के लिए जाने के लिए लोगों को बाध्य होना पड़ रहा है। जबकि हरदत्त नगर गिरंट थाने पर अक्सर मारपीट से लेकर सड़क दुघर्टना में घायल लोग में पहुंचते हैं। मगर 24 घंटे सेवा न होने की वजह से यहां से सीएचसी मल्हीपुर व जिला अस्पताल भिनगा के लिए रेफर कर दिए जाते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदत्त नगर गिरंट को सीएचसी बनाने की मांग लगातार चल रही है। समाजसेवी विद्याध...