रामपुर, फरवरी 14 -- रामपुर। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर युवाओं ने गिफ्ट गैलरियों से खूब उपहार खरीदे। गुलाब के फूलों और गुलदस्तों की भी खूब बिक्री हुई। दुकानदारों के चेहरे खिल गए। युवाओं ने एक दूसरे को फूल देकर, गुलदस्ता देकर प्यार का इजहार किया। शहर के रेस्तरां और होटलों में युवाओं के पहुंचने से खूब रौनक रही। वैलेंटाइन वीक में हर रोज नया अहसास और नया उपहार देकर प्यार का इजहार किया गया। युवाओं ने रोज डे, चॉकलेट डे, हग डे, टेडी डे आदि दिनों को पार्टनर के साथ मनाया। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया। दिन भर युवाओं का प्यार का इजहार करने का सिलसिला चलता रहा। शनिवार को वैलेंटाइन डे यानी प्यार करने वालों का दिन था, गुलाबी मौसम में युवाओं ने प्यार का इजहार किया। शहर की गिफ्ट गैलरियों में युवाओं का जमावड़ा लगा रहा। एक तरफ जहां वैलेंटाइन डे पर युवा वर...