धनबाद, जुलाई 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बच्चे के जन्मदिन पर मिले गिफ्ट का रैपर खोलने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि तेलीपाड़ा निवासी 24 वर्षीया पत्नी नेहा मुर्मू ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। बुधवार की दोपहर हुई इस घटना के बाद नेहा को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के बाद उसे प्वाइजनिंग वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पति शंकर कुमार राय के अनुसार बच्चे के जन्मदिन का गिफ्ट घर में रखा था। जिज्ञासावश उसने गिफ्ट का रैपर खोलने की कोशिश की। पत्नी मना कर रही थी। उसने उसे गंभीरता से नहीं लिया और जबरन रैपर खोल दिया। इससे पत्नी आक्रोशित हो गई और कीटनाशक खा लिया। घटना के बाद तुरंत अस्पताल लाया गया। इधर अस्पताल प्रबंधन ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.