पीलीभीत, मार्च 27 -- अमरिया ब्लाक क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट स्कूल गिधौर की कक्षा छात्रा पायल ने कक्षा नौ के लिए नवोदय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गौरवान्वित किया है। वह भविष्य में सिविल सेवा में आईएएस बनना चाहती है। यह उसकी मेहनत और लगन का परिणाम है। इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक बबितारानी, मालती, रितु बरनवाल, सुनीता जोशी, वेदपाल,रेनू शुक्ला, हर्षिता सिंह, संजय कुमार, लीलावती आदि ने उसके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.