चतरा, मार्च 22 -- गिद्धौर प्रतिनिधि सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने शनिवार को विधानसभा सत्र के शून्य काल में गिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मान्यता देने व सारी सुविधा उपलब्ध करने की मांग किया। उन्होंने सदन में मामले को उठाते हुए कहा की सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के गिद्धौर व पत्थलगड्ढा प्रखंड के ग्रामीणों को इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा नही रहने के कारण ग्रामीणों को हजारीबाग, रांची आदि शहर जाकर इलाज कराने जाना पड़ता है। मालूम हो कि 8 वर्ष पूर्व स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनकर तैयार है। विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बोर्ड लगा दिया गया है, परन्तु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का मान्यता प्राप्त नही मिला है। उक्त मामले को सदन में उठाए जाने पर ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.