चतरा, दिसम्बर 18 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को सरकार द्वारा निर्धारित धान समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीद को लेकर धान क्रय केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। धान क्रय केंद्र का उद्घाटन प्रमुख अनीता यादव, बीडीओ राहुल देव,एआर नायर होरा व सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। क्रय केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में काफी उत्साह देखा गया।बताया गया कि धान क्रय केंद्र पर पहले ही दिन 33 क्विंटल धान की खरीद की गई। किसानों ने बताया कि अब उन्हें अपने धान को औने-पौने दाम पर बेचने की मजबूरी नहीं होगी, बल्कि सरकारी दर पर पारदर्शी तरीके से बिक्री संभव हो सकेगी। क्रय केंद्र पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिसमें तौल, रसीद निर्गत करने तथा भुगतान की प्रक्रिया शा...