चतरा, जनवरी 8 -- गिद्धौर प्रतिनिधि गिद्धौर मुख्यालय निवासी विकास कुमार दांगी, पिता लखन दांगी, का चयन भारतीय नौसेना इंडियन नेवी में हुआ है। चयन के बाद उनकी तैनाती अंडमान निकोबार में की गई है, जहाँ वे राष्ट्र की समुद्री सुरक्षा में अपनी सेवाएँ देंगे। इस सफलता से इनके परिवारजन और गिद्धौर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने विकास कुमार की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवाकाल की शुभकामनाएँ दी हैं। बधाई देने वाले राष्ट्रपति से सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक देवचरण दांगी, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र दांगी, समाजसेवी व युवा नेता बैद्यनाथ कुमार दांगी, जेएमएम जिला सह सचिव यदुनंदन पांडेय, राजू लाल वर्मा, संतन सोनी, दिलीप सिन्हा, सुरेंद्र दांगी, व अन्य ग्रामीण शामिल है। फोट...