जमुई, अप्रैल 28 -- गिद्धौर। निज संवाददाता एसपी के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने एवं यातायात नियमों की अनदेखी पर रोक लगाने को ले सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के मौके पर अवर निरीक्षक पंकज कुमार द्वारा सशस्त्र बल के सहयोग से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले दोपहिया, चारपहिया वाहनों को रोक उनके डिक्की, टूल बॉक्स, सीट बेल्ट सहित वाहन से जुड़े कागजात आदि की सघनता से जांच की गयी। वहीं जांच अभियान के दौरान कुल 09 वाहनों से 24,500 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। साथ ही साथ सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहन चलाते समय यातायात नियमों के पालन की बात कहीं गयी। वाहन जांच अभियान में अवर निरीक्षक पंकज कुमार के अलावे सशस्त्र पुलिस बल के जवान अभियान में मौजूद थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.