जमुई, दिसम्बर 26 -- गिद्धौर । निज संवाददाता प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत अंतर्गत पड़नेवाले धोबघट गांव वार्ड 12 निवासी विभागीय उदासीनता से बीते पांच वर्षों से पेयजल संकट झेलने को विवश हैं। बताते चलें कि इस गांव में पीएचईडी विभाग द्वारा वर्षों पूर्व मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत जल नल योजना अंतर्गत वार्ड वासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु जलमीनार का निर्माण कराया गया था। इस जल मीनार के निर्माण से पंचायत के इस वार्ड के पासवान टोला वासियों के बीच एक उम्मीद जागी थी कि अब हम महादलितों को इस योजना से शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। लेकिन उनकी यह सोच यहां विभागीय उदासीनता के कारण सपना ही बनकर रह गया जिसकी सुधि लेने वाला भी यहां कोई नहीं। जिसकी वजह से कोल्हुआ पंचायत के वार्ड 12 के पासवान टोला के ग्रामीणों को यहां जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। क...