रामगढ़, मार्च 7 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। राजकीय मध्य विद्यालय गिद्दी सी में शुक्रवार को खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव विद्यालय के एक से पांच तक के छात्र- छात्राएं शामिल हुए। इन बच्चों के बीच तीन पैर रेस, बोरा रेस, मेढक रेस, गोली चम्मच रेस, कुर्सी म्यूजिक रेस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित बतौर मुख्य डाड़ी अंचल पदाधिकारी केके वर्मा ने प्रतियोगिता में शामिल स्थान पाए बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल राम, शिक्षिका रेखा कुमारी, कुमारी, दीपा, शबाना यासमिन सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.