रामगढ़, फरवरी 2 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। संयुक्त मोर्चा के यूनियन नेताओं ने रविवार को गिद्दी सी में हड़ताल सफल बनाने को लेकर पिट मीटिंग किया। मीटिंग को संबोधित करते हुए मजदूर नेताओं ने केंद्र सरकार के 4 श्रम कोड के विरोध में 12 तारीख के हड़ताल को सफल करने की अपील किया। इसके बाद हड़ताल को सफल बनाने को लेकर बैठक करके रणनीति तैयार किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता जन्मेजय सिंह ने की। मीटिंग को बैजनाथ मिस्त्री, अरुण सिंह, धनेश्वर तुरी, देवनाथ महली, शंभु कुमार, जवाहर यादव ने संबोधित किया। जबकि गौतम बनर्जी, मंगरू महतो, दिनेश गोप, विजय कुमार, सियाराम साह, देवनारायण सिंह, अशोक करमाली, बृजमोहन महतो, रमेश राजभर, उमेश, रस्का मांझी, गिरधारी बेदिया उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.