रामगढ़, दिसम्बर 15 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी सी परियोजना में सोमवार को 68वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें कंवेनर संजीव कुमार ने झंडोत्तोलन किया। झंडोतोलन के बाद अधिकारी और कर्मियों को सुरक्षा की शपथ दिलाया गया। फिर अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत किया। इस अवसर पर आईएसओ उमेश मलहोत्रा, कनवेनर संजीव कुमार और डीजीएमएस महेश कुमार नागले, गिद्दी सी पीओ शकील अख्तर ने उपस्थित अधिकारी और कर्मियों को सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए उत्पादन करने के लिए अपील किया। इसके पहले कोलियरी प्रबंधन ने आगंतुकों का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर परियोजना में सुरक्षा के साथ बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके बाद निरीक्षण के लिए आई टीम ने खदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में डकरा परियोजना के ...