रामगढ़, अगस्त 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रोड सेल संचालन समिति के मजदूरों ने गिद्दी सी परियोजना में रविवार को पावर प्लांट का हाईवा से कोयला ढुलाई कार्य अनिश्चित कालीन बंद करा दिया है। संचालन समिति के मजदूरों ने रविवार को सुबह 6 बजे से गिद्दी सी परियोजना में पावर प्लांट का हाईवा से ढुलाई कार्य बंद कराया है। ढुलाई कार्य बंद कराने वाले मजदूर नेताओ ने बताया जब तक उनका बकाया मजदूरी का भुगतान की मांग पूरा नहीं हो जाता है तब तक पावर प्लांट का हाईवा से कोयला ढुलाई कार्य अनिश्चत कालीन बंद कराए रखा जाएगा। कोयला ढ़लाई कार्य बंद कराने वालों में श्रीनाथ महतो, विजय हांसदा, राजेश महतो, जगरनाथ महतो, सुरेश हांसदा, संदीप हांसदा, शंभु हांसदा, जयलाल महतो, तहसिन कमर, बिहारी महतो, प्रदुम्न ठाकुर, चोला राम, कुमेश्वर महतो, हृदय कुमार महतो, जनक महतो, झगरू महतो, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.