रामगढ़, जनवरी 15 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के गिद्दी ए फुटबॉल मैदान में गुरुवार को तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि अरगड्डा जीएम सत्यजीत कुमार ने दीप पज्वलित कर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बैलून उड़ाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसके बाद मुख्य अतिथि अरगड्डा जीएम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल को खेल भावना से खेलते हुए प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को जीत के लिए उत्साहित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अरगड्डा क्षेत्र और रजरप्पा क्षेत्र के टीम के बीच खेला गया। जिसमें अरगड्डा क्षेत्रीय टीम ने 25-19 और 25-20 से रजरप्पा क्षेत्रीय टीम का पराजित कर उद्घाटन मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में 13 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर सीसीएल के खेल पदाधिकारी आदिल हुसैन, गिद्दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.