रामगढ़, फरवरी 7 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। श्रमिक उच्च विद्यालय गिद्दी ए परिसर में 9 से 15 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। श्रीधाम वृंदावन के पंडित कुंज बिहारी शुक्ल दोपहर बाद 3 बजे से शाम 7 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा करेंगे। इसे लेकर 8 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। जबकि 16 फरवरी को पूर्णाहुति और भंडारा का आयोजन किया जएगा। श्रीमद् भागवत कथा आयोजक समिति ने जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...