रामगढ़, अक्टूबर 6 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए में सोमवार को दो जगहों पर दुर्गा मंडप में और हनुमान चौक में कोजागरी लक्खी पूजा धूमधाम से मनाई गई। गिद्दी दुर्गा मंडप में आचार्य गौतम बनर्जी ने और हनुमान चौक में केशव बनर्जी ने मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराया। पूजा के बाद दुर्गा मंडप और हनुमान चौक दोनों जगहों पर में भोग प्रसाद का अनवरत वितरण किया गया। जिसे अनेकों लोगों ने ग्रहण किया। गिद्दी दुर्गा मंडप में हेमंत गोस्वामी, रंजीत कोनार, विष्णु मजुमदार, एसके जोस, काजल दत्ता, दिलीप दत्ता, सपन सरकार, दीपक डे, रामबाबू डे, हनुमान चौक में अनंया मुखर्जी, गौरी सिन्हा, संजय दत्ता, संदीप सरकार, धन्ना दत्ता, जयदेव मुखर्जी, विजय कुमार आदि पूजा को सफल बनाने में शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.