रामगढ़, अक्टूबर 14 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी वाशरी के पास बिजली के तार टूटने से गिद्दी ए कॉलोनी में 16 धंटा बिजली आपूर्ति ठप रहा। जिससे गिद्दी कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉलोनी के लोग सोमवार की रात भर अंधेरे रहे। सोमवार की रात में लगभग साढ़े 8 बजे से गिद्दी कॉलोनी की बिजली गुल हुई। जिसके बाद पूरे 16 घंटा के बाद दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर में साढ़े 12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। बिजली कर्मियों ने बताया गिद्दी वाशरी के पास बिजली आपूर्ति की ओवर हेड तार टूटने के कारण कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहने से इन्वर्टर भी जबाब दे दिया। कई लोगों का मोबाइल बंद हो गया। वहीं बिजली कटे रहने से पानी की समस्या भी उत्पन्न हुई। जिससे कॉलोनी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.