रामगढ़, दिसम्बर 20 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी हनुमान चौक में शनिवार को कुछ लोगों ने रोहन कुमार नामक युवक को पिस्टल के साथ पकड़कर गिद्दी पुलिस को सुपुर्द किया है। बताते हैं रामगढ़ के एक होलसेल किताब व्यापरी के यहां गिद्दी निवासी युवक रोहन कुमार काम करता है। कुछ दिन पहले दुकानदार को एक शिक्षक ने 50 हजार रूपए दिए थे। उस पैसे की चोरी हो गई। युवक ने पूछताछ के बाद 26 हजार रूपए लेने की बात कहते हुए वापस करने की बात कही थी। बतातें हैं शनिवार को भी रामगढ़ के उक्त दुकान से बैटरी और एक 8 हजार रूपए की चेक की चोरी हो गई। तब रामगढ़ से दुकानदार युवक को खोजने के लिए गिद्दी पहुंचा। इसी दौरान लोगों ने युवक को पकड़ा और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। गिद्दी पुलिस ने बताया कि युवक पिस्टल के साथ पकड़ाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...