रामगढ़, जून 3 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी थाना पुलिस ने मंगलवार को बकरीद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए फ्लैग मार्च किया। गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में थाना के अधिकारी और पुलिस के जवानों ने गिद्दी थाना से फ्लैग मार्च शुरू किया। जो गिद्दी के विभिन्न मुख्य सड़क से गुजरकर वापस थाना लौट गया। इस दौरान फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने आपस में मिल जुल कर शांति पूर्वक बकरीद पर्व मनाने की अपील किया। साथ ही किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना पर पुलिस को अविलंब सूचना करने के लिए अपील किया। फ्लैग मार्च में गिद्दी थाना के अधिकारी, पुलिस के जवान और चौकीदार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.