रामगढ़, अगस्त 21 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी में बुधवार को राजीव गांधी की जयंती सह अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी और विद्यायल के सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं ने राजीव गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद प्राचार्य ने बच्चों को मोबाइल, कम्प्यूटर क्षेत्र में तेजी से विकास में भारत के युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने नष्ट हो जाने वाले ऊर्जा स्रोतों का सदुपयोग, संरक्षण और अक्षय उर्जा के अधिक से अधिक उपयोग पर बल दिया। उन्होंने नवीनीकरणीय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग कर ऊर्जा संतुलन के साथ साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की बात कही। शिक्षक एसआर घोष ने छात्रों को संबोधित किया। विद्यालय की छात्रा लविष्का, अनंया, कुशाल, अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.