रामगढ़, फरवरी 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र- छात्राओं को विदाई दी गई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अरगड्डा क्षेत्र के जीएम सत्यजित कुमार और बतौर विशिष्ट अतिथि एसओपी राजीव कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरगड्डा जीएम सत्यजित कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। साथ ही 12वीं के परीक्षा में उत्कृष्ट रिजल्ट करके विद्यालय और क्षेत्र के नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने भी छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा ग्यारहवीं के छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। समारोंह को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.