रामगढ़, जनवरी 5 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी डीएवी में सोमवार को डीएवी सीएमसी नई दिल्ली के सचिव बालकृष्ण मित्तल के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पहले दो मिनट का मौन रख कर शोक प्रकट किया गया। इसके बाद प्राचार्य ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालकृष्ण मित्तल डीएवी संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपने कर्तव्य का सफलता पूर्वक निर्वहन किया। कहा उनका निधन विद्यालय संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी सहित विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...