रामगढ़, जून 5 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी डीएवी में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में वर्ग एलकेजी से दो तक के छात्रों ने फलदार पौधे लगाए। इसके पहले विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए पर्यावरण दिवस मनाए जाने के उदेश्य के बारे में बताया। साथ ही पर्यावरण सरंक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। विद्यालय के इको क्लब और सीसीए विभाग के संयुक्त रुप से इस कार्यक्रम को आयोजित किया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में बच्चों ने लघु नृत्य के कविता प्रस्तुत किए। जिसमें पर्यावरण को संरक्षित संबंधी संदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.