रामगढ़, दिसम्बर 12 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी ए के वर्ग दो और वर्ग तीन के छात्र शुक्रवार को पतरातू डैम शैक्षणिक भ्रमण पर पतरातू गए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों को पतरातू डैम के बारे में जानकारी दिया। इसके बाद स्कूली बच्चे पतरातू डैम और घाटी के मनोरम नजारों का आनंद लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने कहा कि बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने का उद्देश्य बच्चों को क्लासरूम के बाहर की दुनिया से अवगत कराना है। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान स्कूल के बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक रामजी प्रसाद, वंदना चटर्जी, नेहा मिश्रा, अंजनी कुमारी, महेश त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.