रामगढ़, फरवरी 12 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए, रेलीगढ़ा और गिद्दी सी कोलियरी परियोजना में गुरुवार को चार श्रम कोड के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल असरदार रहा। क्षेत्र के ट्रेड यूनियन, भाकपा माले सहित वामपंथी दल के लोगों ने गुरुवार को हड़ताल को सफल बनाने के लिए गिद्दी, रेलीगढ़ा और गिद्दी सी परियोजना सुबह से ही उत्पादन ठप कराते देखे गए। वहीं गिद्दी नईसराए सड़क में बुंडू के पास और गिद्दी नयामोड़ सड़क हेसालौंग में रोड जाम किया गया। बंद समर्थक मोटर साइकिल जुलूस निकालकर खदानों में जाकर उत्पादन कार्य बंद कराते देखे गए। इस क्रम किसी भी कर्मी को हाजारी नहीं बनाने दिया गया। जिससे कालियरी के खदानों में उत्पादन और डिसपैच कार्य पूरी तरह से ठप रहा। हड़ताल को लेकर गिद्दी ए, गिद्दी सी और रेलीगढ़ा कॉलोनी में दिन भर बिजली आपूर्ति ठप रही। हड़ताल को सफल ...