बस्ती, जनवरी 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र गिदही से जुड़े आठ हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के घरों व दुकानों की बिजली दो घंटे से ज्यादा ठप रही। उपकेंद्र के अवर अभियंता ने बताया कि 33 केवी केबल में फॉल्ट आ गया था। फॉल्ट आने के बाद दो घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। दोपहर लगभग दो बजे आपूर्ति को बहाल करा दिया गया। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र गिदही से गिदही क्षेत्र से लेकर जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल क्षेत्र, रोडवेज व गांधी नगर के आंशिक हिस्से तक विद्युत आपूर्ति होती है। उपकेंद्र के 33 केवी केबल में फॉल्ट आने के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अचानक ठप हो गई। काफी प्रयास के आपूर्ति को सामान्य किया जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.