अररिया, फरवरी 19 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग स्थित गितवास के समीप बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर जाने से बाइक सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है। जख्मी बाइक सवार का नाम संतोष बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...