हमीरपुर, जनवरी 1 -- भरुआ सुमेरपुर(हमीरपुर)। स्थानीय फैक्ट्री एरिया के पास तेज रफ्तार गिट्टी से लोड डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो डंपर के पिछले पहिए में फंसकर तीन सौ मीटर दूर तक घिसटता चला गया। इसके चालक की मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि ऑटो सवार युवक और एक पैदल जा रहा राहगीर हादसे में घायल हुआ है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शाम करीब सात बजे के आसपास हुआ। कबरई से गिट्टी लोड करके आ रहे डंपर ने फैक्ट्री एरिया के पास एक ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो इसी डंपर के पिछले पहिए में फंस गया। चालक ने डंपर नहीं रोका और ऑटो को घसीटते हुए घटना स्थल से करीब तीन सौ मीटर की दूरी तक ले गया। ऑटो में दो लोग सवार थे, जिसमें 23 वर्षीय रोहित कुशवाहा निवासी इंगोहटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ऑटो चालक की मौत हो गई है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.