दरभंगा, फरवरी 6 -- घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के पुनहद-सिसौनी मोड़ सड़क में रामपुर टोला के पास गुरुवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से ट्रैक्टर के नीचे दबकर ड्राइवर की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर गिट्टी तथा लोहे का छड़ लदा था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर अलीनगर ओपी क्षेत्र के पकड़ी चौक की किसी हार्डवेयर की दुकान से गिट्टी तथा लोहे का छड़ लोडकर पुनहद लौट रहा था। तभी वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों तथा राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर की लाश को गिट्टी तथा ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। मृत ड्राइवर गलमा गांव निवासी स्व. हरि चौपाल का 45 वर्षीय पुत्र प्रयाग चौपाल बताया जाता है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। घटनास्थल पर उपस्थित पुअनि अशोक कुमार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.