अयोध्या, दिसम्बर 10 -- अयोध्या,संवाददाता। इनायत नगर थाना क्षेत्र के अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गहनाग देव मंदिर के निकट बुधवार की रात को एक बड़ा हादसा टल गया। कुमारगंज की ओर से गिट्टी लादकर अयोध्या की तरफ जा रहा एक ट्रक अचानक अगले टायर के पंचर होने से अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच बने नाले में उतर गया। हादसा इतना तेज था कि ट्रक का पिछला हिस्सा पूरी तरह नाले में फंस गया। घटना में चालक और परिचालक सुरक्षित बाहर निकल आए। बुधवार की रात लगभग तीन बजे ट्रक गहनाग देव मंदिर के पास पहुंचा ही था कि अचानक जोरदार आवाज के साथ उसका अगला टायर फट गया। टायर के फटते ही चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे नाले में जा घुसा। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत चालक और परिचालक को ट्रक से बाहर निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.