चंदौली, जनवरी 31 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में सीतापुर और ताजपुर गांव को जोड़ने वाला प्रमुख सड़क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। चकिया-अहरौरा रोड से बलिया खुर्द होते हुए सीतापुर व ताजपुर गांव तक जाने वाली यह सड़क गढ़वा दक्षिणी, जोगिया सहित कई गांवों को जोड़ती है। लेकिन सड़क की गिट्टियां उखड़ जाने और जगह-जगह गड्ढे बन जाने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन कोई ना कोई चोटिल होता रहता है। सबसे अधिक दिक्कत बच्चों और बुजुर्गों को होती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं होने के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। स्थानीय लोग बिजयी, राजेश कुमार के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। जिससे पैदल चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.