गुमला, फरवरी 16 -- गुमला। जिले के गिंडरा केसीपारा में 10 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 तक श्री लक्ष्मी नारायण मानव कल्याण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्रीश्री 1008 घोर अघोर अवधूत भगवान विश्वगुरु और उनके शिष्य श्रीश्री 108 श्री कल्याण बाबा के सान्निध्य में संपन्न होगा।आयोजन को लेकर पूजन स्थल के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। आयोजन समिति ने सभी हिंदू समाज से तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की है। महायज्ञ के दौरान गंगा आरती, श्रीमद् भागवत कथा, नौ दिवसीय अखंड कीर्तन एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...