सीतापुर, फरवरी 13 -- सीतापुर, संवाददाता। हरगांव इलाके में गाड़ी सड़क किनारे करने के विवाद में दबंगों ने मां-भांजे की बेल्ट और लात घूसों से पिटाई कर दी। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर हरगांव पुलिस चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। हरगांव कस्बा निवासी शिवांश मिश्रा ने के मुमाबिक वह अपने मामा पंकज तिवारी के साथ बाइक से जरूरी काम से निकले थे। वह हरगांव चौराहे की तरफ जा रहे थे। इस बीच चार लोग बीच सड़क बाइक खड़ी कर खड़े थे, उन्होंने बाइक किनारे करने के लिए कहा। इस पर चारों युवक उन्हें गालियां देने लगे। विरोध पर आारोपियों ने बेल्ट निकालकर शिवांश और उनके मामा पंकज तिवारी की पिटाई कर दी। उन्होंने भागने की कोशिश की तो दौड़ाकर पकउ़ लिया। आरोपियों ने लात-घूसों से फिर पीटा...