सहरसा, फरवरी 19 -- सहरसा, निज संवाददाता। गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल की आवाज हर कचरा गाड़ी में बजता सुनाई देना अनिवार्य होगा। अगर ऐसा नहीं होगा तो इसके लिए स्वच्छता पदाधिकारी से अधिक जिम्मेदार कचरा गाड़ी के चालक होंगे। कचरा गाड़ी के चालक का वेतन। कटेगा। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने औचक निरीक्षण में कचरा गाड़ियों में गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल की आवाज सुनाई नहीं देने पर गहरी नाराजगी जताते हुए सख्ती के साथ इसका पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। स्वच्छता पदाधिकारी को दिए निर्देश में उन्होंने कहा है कि खुद से भ्रमण करते हुए सभी कचरा गाड़ी में गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल बजना सुनिश्चित कराएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसके लिए आप पर भी कार्रवाई की जाएगी। जिस गाड़ी में यह बजता सुनाई नहीं देगा उस गाड़ी के चालक का उक्त तिथि का वेतन कटेगा। उन्...