रामगढ़, दिसम्बर 30 -- रजरप्पा। जी हां अगर आप नया साल के मौके पर मां छिन्नमास्तिका मंदिर रजरप्पा जा रहे और आपकी गाड़ी में शराब मिली तो आप नए साल का जश्न नहीं मना पाएंगे और आपको हवालात में गुजरना पड़ेगा। रामगढ़ एसपी अजय कुमार के निर्देश पर रजरप्पा और गोला थाना ने मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा के अलावा अन्य पिकनिक स्पॉटों के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। इसकी जानकारी देते हुए रजरप्पा थाना के थानेदार कृष्ण कुमार ने दी। बताया कि नए वर्ष में होने वाले सभी गतिविधि पर पुलिस प्रशासन की व्यापक नजर है। मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा में पुलिस की ओर से व्यापक प्रबंध किया गया है। मंदिर प्रक्षेत्र व दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से भीड़ की निगरानी की जाएगी। कहीं पर भी असामान्य गतिविधि को रोकने के लिए पर्याप्त बल में पुलिस के अधिकारी व जवान त...