पीलीभीत, जनवरी 11 -- पूरनपुर, संवाददाता। बंद दुकान के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इससे दो अन्य गाड़ियां और पेस्टीसाइड की दुकान जल गई। पुलिस ने आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला चौक के विजय कुमार गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता की बोलेरो मोहल्ला बमनपुरी में खड़ी थी। शुक्रवार रात किसी ने उनकी गाड़ी पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। बोलेरो के पास में खड़ी राकेश खंडेलवाल की बोलेनो और प्रमोद पांडे की स्विफ्ट भी पूरी तरह जल गई। बोलेरो गाड़ी के पीछे मौजूद संजीव पांडे की पेस्टीसाइड की दुकान भी जल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी और डायल 112 पुलिस भी पहुंच गई। पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगाने की घटना कैद हो गई। पुलिस ने विजय कुमार गुप्ता की तहरीर पर आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति क...