हरदोई, फरवरी 20 -- हरदोई। माधौगंज थाना इलाके के एक युवक ने कई लोगों पर गाड़ी से खींचकर पीटने, गाड़ी के शीशे तोड़ने और सोने की चेन खींचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावर गैर-समुदाय के हैं। सेवढ़ई निवासी सूरज प्रसाद का आरोप है कि वह बुधवार को माधौगंज से मरीज लेकर नीमसार जा रहा था। बघौली कस्बे में कुछ लोग गाड़ियों से आये और उसकी गाड़ी को बीच में लगाकर मारपीट की। शीशे भी तोड़ दिए। ईंट-पत्थर भी चलाए। आरोपियों ने उसकी बहन विमला का सोने का पैडल और भांजी की सोने की जंजीर खींच ली। थाना पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.