चतरा, अप्रैल 22 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। गाड़ीलौंग में नवनिर्मित भव्य शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को नगर भ्रमण के साथ ध्वजारोहण किया गया। आगामी 16 मई से 24 मई तक नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार को ध्वजारोहण के लिए सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान गाड़ीलौंग अंतर्गत सभी देवी- देवताओं के स्थानों में महंत त्यागी जी महाराज के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर देवी- देवता आमंत्रित किये गये। नगर भ्रमण की शुरुआत यज्ञ स्थल से लेकर टंडवा शहीद चौक तक बाजे-गाजे के बीच श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। इधर महायज्ञ को लेकर गांव में अभी से ही भक्तिमय माहौल के साथ लोगों में काफी उत्साह देखी जा रहा है। बताया जाता है कि नौ दिवसीय महायज्ञ एवं भव्य मेला में हज़ारों श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। जिसे नियंत्रण करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.