जमशेदपुर, फरवरी 24 -- पटमदा : पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत लावा पंचायत के गाड़ीग्राम गांव के समीप स्थित जाहेर स्थान में सोमवार को संथाल समुदाय के लोगों ने बाहा बोंगा उत्सव का आयोजन किया। पूजोत्सव में गांव के 100 परिवारों के पुरुष व महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर जाहेरथान में मत्था टेक परिवार की खुशहाली की कामना की। पुजारी मैनेजार मुर्मू व हाड़ीराम टुडू ने विधिवत पूजा कराई। मन्नतें पूरी होने पर ग्रामीणों ने मुर्गा व भेड़ की बलि भी चढ़ाई। इसके बाद भक्तों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। देर शाम महिलाओं द्वारा बाहा नृत्य की प्रस्तुति की गई। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में थिरकती नजर आईं, जबकि पुरुष धमसा व मांदर टांगकर थिरके। देर रात तक महिलाओं ने नृत्य करते हुए पुजारी को अपने घर तक पहुंचाया। गांव के अरुण मांडी ने बताया कि पतझड़ के बा...