गिरडीह, फरवरी 4 -- गावां, प्रतिनिधि। प्रखंड भर में शब ए बरात का त्योहार मंगलवार को उल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड के मस्जिदों में तमाम रात मुस्लमानों ने खुदा की इबादत कर अपने गुनाहों से तौबा किया। पूरी रात प्रखंड सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सभी कब्रिस्तान गुलजार रहे। लोगों ने पूर्वजों की कब्र पर जाकर अपने पुरखों के मगफिरत की दुआएं की। उनकी कब्रों पर फातिहा पढ़ा गया। यह सिलसिला मंगलवार की पूरी रात चलता रहा। सुबह से ही मुस्लिम बंधु इस पर्व की तैयारियों को पूरी करने में लगे रहे। वहीं महिलाएं घरों की साफ-सफाई करने के बाद पकवान बनाने में व्यस्त रही। तमाम मस्जिदों को झालर बत्ती से सजाया गया था। इधर गावां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों व मस्जिदों को खूबसूरत रौशनी से सजाया। रहमतों और मगफिरत की इस रात मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.